MPPSC PCS Mains 2022 Schedule Out: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 सितंबर से शुरू होगी। पंजीकरण 25 सितंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक चलेगा। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।
राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये लागू है।
बता दें कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 30 अक्तूबर से 04 नवंबर 2023 तक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना,सागर, शहडोल और बड़वानी स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
|
दिनांक |
विषय |
समय |
|
30 अक्तूबर 2023 |
सामान्य अध्ययन I |
सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक |
|
31 अक्तूबर 2023 |
सामान्य अध्ययन II |
सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक |
|
01 नवंबर 2023 |
सामान्य अध्ययन III |
सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक |
|
02 नवंबर 2023 |
सामान्य अध्ययन IV |
सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक |
|
03 नवंबर 2023 |
सामान्य हिंदी एवं व्याकरण |
सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक |
|
04 नवंबर 2023 |
हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।
पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।