केंद्रीय मंत्री ने गुरुवार रात पीटीआई से कहा, 'हम अगले साल से 50 सीटें और बढ़ाने जा रहे हैं, जिससे NEIGRIHMS में 100 सीटें हो जाएंगी।'
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र प्राथमिक और माध्यमिक सहित तृतीय स्तरीय देखभाल को मजबूत करने पर काम कर रहा है, क्योंकि प्रधानमंत्री का मानना है कि स्वास्थय देखभाल प्रणाली को केंद्र सरकार की योजनाओं के माध्यम से मजबूत किया जाना चाहिए। पवार ने बताया कि इसी कड़ी में केंद्र NEIGRIHMS को मजबूत करने के लिए एक अलग बजट प्रदान कर रहा है।
"पिछले साल, बजट 480 करोड़ रुपये था और इस साल 528 करोड़ रुपये है। इसलिए हम लगातार बजट बढ़ा रहे हैं," उन्होंने NEIGRIHMS की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा, इसमें रेडियोथेरेपी उपचार भी शामिल है।
एक सवाल के जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने कहा, "सरकार निश्चित रूप से सहायता करेगी और हम NEIGRIHMS को भी मजबूत कर रहे हैं। हम मेडिकल कॉलेज के लिए भी सहायता प्रदान करेंगे।"
पवार ने बताया कि मेघालय में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कार्यान्वयन के लिए केंद्र सरकार ने इस साल 90:10 के पैटर्न के साथ लगभग 600 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे देश के लिए पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत करीब 64 हजार रुपये का बजट स्वीकार किया गया है।
मंत्री ने आगे कहा, "अभी मेघालय में, लगभग 470 स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र कार्यरत हैं। स्वास्थ्य कल्याण केंद्र एक ऐसा केंद्र है जहां हम स्क्रीनिंग के साथ-साथ उपचार पर भी अधिक ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम उच्च रक्तचाप की प्राथमिक जांच कर रहे हैं और मधुमेह का पता लगा रहे हैं और कैंसर पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं, और मुंह व सर्वाइकल कैंसर जैसे कैंसर की स्क्रीनिंग कर रहे हैं."