फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPSC PCS Mains 2022: एमपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन से करें पंजीकरण

Fri, 25 Aug 2023 07:03 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPPSC PCS Mains 2022 Schedule Out: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से एमपी पीसीएस मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 सितंबर से शुरू होगी।
 
विज्ञापन
एमपी पीसीएस मुख्य परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPSC PCS Mains 2022 Schedule Out: मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की तरफ से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया 05 सितंबर से शुरू होगी। पंजीकरण 25 सितंबर 2023 दोपहर 12 बजे तक चलेगा। प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट  mppsc.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन

MPPSC PCS परीक्षा विवरण

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड 20 अक्तूबर को जारी किया जाएगा। मुख्य परीक्षा 30 अक्तूबर से 04 नवंबर तक आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कुल 10351 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए योग्य घोषित किया गया है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 457 रिक्तियों को भरना है।

 

MPPSC PCS Mains पंजीकरण शुल्क

राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये लागू है।

इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा

बता दें कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 30 अक्तूबर से 04 नवंबर 2023 तक इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना,सागर, शहडोल और बड़वानी स्थित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

MPPSC PCS Mains परीक्षा कार्यक्रम

दिनांक

विषय

समय

30 अक्तूबर 2023

सामान्य अध्ययन I

सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक

31 अक्तूबर 2023

सामान्य अध्ययन II

सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक

01 नवंबर 2023

सामान्य अध्ययन III

सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक

02 नवंबर 2023

सामान्य अध्ययन IV

सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक

03 नवंबर 2023

सामान्य हिंदी एवं व्याकरण

सुबह 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक

04 नवंबर 2023

हिंदी निबंध एवं प्रारूप लेखन

सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

 

विज्ञापन

MPPSC PCS Mains ऐसे करें पंजीकरण

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन करें” पर क्लिक करें।

  • पीसीएस मुख्य परीक्षा 2022 के लिए उपलब्ध आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  • रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।

  • विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें