सफल उम्मीदवारों के लिए अगला चरण
एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा 17 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक मध्य प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। जो छात्र एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं वे अगले चरण, यानी साक्षात्कार दौर में भाग लेंगे।
साक्षात्कार दौर
एमपीपीएससी साक्षात्कार चरण में कुल 175 अंक होते हैं। साक्षात्कार पैनल में विशेषज्ञ शामिल होते हैं जो उम्मीदवार के कॉन्फिडेंस, प्रोबलम सॉल्विंग स्किल और करेंट अफेयर्स के ज्ञान का मूल्यांकन किया जाएगा। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में संयुक्त प्रदर्शन और साक्षात्कार दौर में प्राप्त अंकों के आधार पर होता है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
एमपीपीएससी मुख्य परिणाम 2021 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन निर्देशों का पालन कर सकते हैं -
- आधिकारिक वेबसाइट - mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- मेनपेज पर, "What's New" सेक्शन पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, "लिखित परीक्षा परिणाम - राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2021"
- रिजल्ट पीडीएफ फॉर्म में स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर की लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और आगे के उपयोग के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।