MPESB PNST 2022: 18 नर्सिंग संस्थानों में 1050 खाली सीटों पर होंगे दाखिले
उम्मीदवार एक मार्च, 2023 तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं जबकि फॉर्म में सुधार छह मार्च, 2023 तक किया जा सकता है। MPPEB PNST 2022 परीक्षा मध्य प्रदेश में सरकार द्वारा संचालित 18 नर्सिंग संस्थानों में 1050 खाली सीटों को भरने के लिए आठ जून, 2023 से आयोजित की जाएगी।
प्रमुख पात्रता एवं योग्यता मानदंड यहां बताए जा रहे हैं। आवेदक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
MPPEB PNST Exam 2022: पात्रता एवं योग्यता मानदंड
आयु सीमा : मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 के लिए आवेदन की इच्छुक महिला उम्मीदवार की आयु एक जुलाई, 2022 तक 17 वर्ष से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। वहीं, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में श्रेणी-विशिष्ट छूट नियमानुसार देय होगी।
शैक्षणिक योग्यता : आवेदक उम्मीदवार जीव विज्ञान विषय के साथ कक्षा 12वीं में कम से कम 45 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। उन्हें इसका प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा। वहीं, मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 के अंकों के आधार पर अंडर ग्रेजुएट नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शैक्षणिक सत्र 2022-23 में भाग लेना होगा।
आवेदन शुल्क : मध्य प्रदेश प्री-नर्सिंग चयन परीक्षा (PNST) 2022 में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।