फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPPEB Excise Constable Answer Key 2023: एमपी पुलिस आबकारी आरक्षक भर्ती की उत्तर कुंजी जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 01 Mar 2023 03:55 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Mp Police Constable Bharti 2022: मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एमपी पुलिस के आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक (कार्यपालिक) के पदों पर हुई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है।
विज्ञापन
MPPEB Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPPEB Excise Constable Answer Key 2023 Released: मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) ने एक्साइज कॉन्स्टेबल डायरेक्ट और बैकलॉग पोस्ट भर्ती परीक्षा 2022 की आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपनी आंसर की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in से देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 20 फरवरी, 2023 को दो पालियों में आयोजित की थी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की गई थी। बता दें कि इससे पहले इस वैकेंसी के तहत दो सौ पदों पर भर्तियां होनी थी। लेकिन अब इन पदों को बढ़ाकर 462 कर दिया गया है। MPPEB का लक्ष्य कुल 462 आबकारी कॉन्स्टेबल (कार्यपालिक) के रिक्त पदों को भरना है।
 

मध्यप्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जारी की गई एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवार 50 रुपये प्रति चुनौती के शुल्क का भुगतान करके तीन मार्च तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति, यदि कोई हो, उठा सकते हैं।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • 'ऑनलाइन प्रश्न आपत्ति - आबकारी कॉन्स्टेबल डायरेक्ट और बैकलॉग पोस्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट (आबकारी विभाग म.प्र. के लिए) - 2022' पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर, टीएसी कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • MPPEB आबकारी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें