फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHU School Admission 2023: बीएचयू स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए यहां करें आवेदन, जानें कब-क्या होगा?

Wed, 01 Mar 2023 01:29 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BHU School Admission 2023: बीएचयू स्कूल प्रवेश परीक्षा 2023 के लिए यहां करें आवेदन, जानें कब-क्या होगा?
विज्ञापन
BHU School Admission 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU School Admission 2023 Registrations: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए एलकेजी, नर्सरी, कक्षा एक और कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। बीएचयू स्कूल प्रवेश 2023 आधिकारिक वेबसाइट bhuonline.in के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। इच्छुक छात्र 30 मार्च, 2023 तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।  

विज्ञापन

BHU School Admission 2023 बीएचयू कर्मचारी वार्ड आवेदकों को प्राथमिकता

बीएचयू कर्मचारी वार्ड आवेदकों का प्रवेश पहले किया जाएगा और उसके बाद तीन प्रतिशत सीटों पर दिव्यांग (OH) आवेदकों को लॉटरी द्वारा प्रवेश दिया जाएगा। जबकि, शेष सीटें आरक्षित उम्मीदवारों को ई-लॉटरी द्वारा आवंटित की जाएंगी और उसके बाद आरक्षित उम्मीदवारों की प्रत्येक लॉट की प्रतीक्षा सूची अलग से तैयार की जाएगी। 

 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने निम्नलिखित स्कूलों और कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन विंडो खोली है;
  • सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, कमच्छा, वाराणसी - एलकेजी के लिए
  • सेंट्रल हिंदू स्कूल, आरजीएससी, बरकछा, मिर्जापुर - नर्सरी के लिए
  • श्री रणवीर संस्कृत विद्यालय, कमच्छा, वाराणसी - पहली कक्षा के लिए
  • सेंट्रल हिंदू गर्ल्स स्कूल, कमच्छा, वाराणसी - कक्षा छह के लिए
  • सेंट्रल हिंदू बॉयज स्कूल, कमच्छा, वाराणसी - कक्षा छह के लिए

 

BHU School Admission 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

 
बीएचयू स्कूल ऑनलाइन प्रवेश आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि : 30 मार्च, 2023

ऑनलाइन आवेदन पत्र में सुधार की तिथि : 31 मार्च से 04 अप्रैल, 2023 तक

ई-लॉटरी की तारीख और मुख्य/प्रतीक्षा सूची का प्रदर्शन : 23 अप्रैल, 2023

 

विज्ञापन

BHU School Admission 2023 आवेदन पंजीकरण शुल्क 

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) द्वारा संचालित स्कूलों में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) से संबंधित उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 500 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), दिव्यांग (OH) और बीएचयू कर्मचारी वार्ड के उम्मीदवारों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें