फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result 2023: एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं के नतीजे पर बड़ा अपडेट, जानें कब और कहां होंगे जारी?

Sun, 21 May 2023 07:00 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Board Result 2023 Date Time Big Update: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
MP Board Result 2023 Big Update Date Time - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Board Result 2023 Date Time Big Update: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जल्द जारी करने की उम्मीद है। नतीजे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर घोषित किए जाएंगे। छात्र ध्यान दें कि रिपोर्ट के अनुसार परिणाम इसी हफ्ते में जारी होने हैं।  रिजल्ट जारी करने के संबंध में सोमवार, 22 मई को अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन

MP Board Result 2023:  खुद सीएम या शिक्षा मंत्री करेंगे घोषणा

22 मई को होने वाली बैठक में रिजल्ट जारी करने की तारीख और समय तय किया जाएगा। इसमें माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष सहित परीक्षा समिति के सदस्यों के भी शामिल होने के आसार हैं। रिजल्ट राज्य के शिक्षा मंत्री की ओर से दिए गए समय पर जारी किया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी रिजल्ट की घोषणा करने पहुंच सकते हैं। 

 

MP Board Result:  23 से 25 मई के बीच संभव

उम्मीद जताई जा रही है कि 23 से 25 मई के बीच रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। छात्र ध्यान दें कि एमपी बोर्ड के अधिकारियों ने अभी तक रिजल्ट की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स की मानें तो इसे मई के चौथे सप्ताह तक में रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे केवल एमपी बोर्ड परिणाम से संबंधित नवीनतम घोषणाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in की जांच करें।

 

MP Board Exam मार्च में हुईं थीं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं

एमपी बोर्ड ने एक मार्च, 2023 से 27 मार्च, 2023 तक कक्षा 10वीं की परीक्षा आयोजित की थी और कक्षा 12वीं की परीक्षा दो मार्च, 2023 से पांच अप्रैल, 2023 तक आयोजित की गई थी। इस साल करीब 20 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए हैं। 10वीं और 12वीं के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। हालांकि, कक्षा 12वीं में परीक्षा परिणाम एवं वरीयता सूची तीनों संकाय - कला, विज्ञान और वाणिज्य के लिए साथ ही जारी की जाएगी। एमपी बोर्ड परीक्षा को पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।

 

MP Board Result 2023: वेबसाइटों की जांच करने के लिए

mpbse.nic.in

mpresults.nic.in 

 

विज्ञापन

MP Board Result 2023: प्रत्येक श्रेणी के लिए भी टॉपर की घोषणा होगी

परिणामों के साथ, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के स्ट्रीम के अनुसार और कुल उत्तीर्ण प्रतिशत और लड़कों और लड़कियों में से प्रत्येक श्रेणी के लिए भी टॉपर का नाम घोषित किया जाएगा। परिणाम घोषित होने के बाद, इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा। छात्रों को अपनी मार्क शीट कम स्कोर कार्ड डाउनलोड करना होगा और विवरण की जांच करनी होगी।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें