फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Police: आरक्षी भर्ती के फिजिकल में रेटिना स्कैन से भी होगी अभ्यर्थियों की पहचान, 16 अक्तूबर से होगा आयोजन

Thu, 10 Oct 2024 09:09 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MP Police Constable Recruitment 2024: मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की शुरूआत प्रदेश भर में 16 अक्तूबर से होगी। धोखाधड़ी के मामलों को रोकने के लिए भर्ती बोर्ड ने कमर कस ली है। इस बार सत्यापन प्रक्रिया में रेटिना स्कैन भी शामिल किया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Police Constable Physical Test: मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की शुरूआत प्रदेश भर में 16 अक्तूबर से होने जा रही है। इस बार बायोमैट्रिक प्रक्रिया में एक बदलाव किया गया है। इस बार शारीरिक परीक्षा में यदि अभ्यर्थी का फिंगरप्रिट मैच नहीं होता है तो उसका रेटिना स्कैन किया जाएगा। रेटिन मैच होने पर ही अभ्यर्थी को परीक्षण के लिए आगे बढ़ने दिया जाएगा।

विज्ञापन

हर केंद्र पर होंगे रेटिना स्कैनर

यह बदलाव पहली बार किया जा रहा है। अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोपों के चलते सरकार ने यह निर्णन लिया है। हर परीक्षा केंद्र पर बायोमैट्रिक मशीन के साथ रेटिना स्कैनर भी इस बार उपलब्ध कराए जाएंगे। यदि रेटिना भी मिसमैच हो जाता है, तो फिर नोडल अधिकारी ही तय करेंगे कि अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल होगा या नहीं। जांच के बाद ही अनुमति दी जाएगी।

पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, फिजिकल टेस्ट का आयोजन भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सागर, रीवा, बालाघाट, मुरैना एवं रतलाम में किया जाएगा। इसमें सफल होने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम लंबाई, दौड़, लॉन्ग जम्प, गोला फेंक के लिए निर्धारित मानदंड़ों को पूरा करना होगा। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवार मेडिकल परीक्षण के लिए आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन

जरूर साथ लेकर जाएं एडमिट कार्ड एवं पहचान पत्र

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के फिजिकल टेस्ट में शामिल होने जा रहे योग्य उम्मीदवार सत्यापन उद्देश्यों के लिए एडमिट कार्ड एवं एक वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी कार्ड) साथ लेकर जाएं।

एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के तहत कुल 7,090 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें स्पेशल आर्म्ड फोर्स के लिए 2,646 पद, कॉन्स्टेबल जीडी के लिए 4,444 पद और कॉन्स्टेबल जीडी रेडियो ऑपरेटर टेक्निकल के 321 पद आरक्षित हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें