इस तारीख तक होंगे आवेदन
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा एमपीपैट परीक्षा के लिए आवेदन 31 अगस्त, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बोर्ड ने आवेदन की आखिरी तारीख 14 सितंबर, 2022 को निर्धारित की है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
कब होगी परीक्षा?
मध्य प्रदेश प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा का आयोजन 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर दो पाली में सुबह 9 बजे से लेकर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। बता दें कि परीक्षा से पहले 19 सितंबर तक उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
इतना लगेगा आवेदन शुल्क
मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्री-एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को देखें-
MP PAT 2022 Notification