फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AIMA MAT Admit Card: मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रवेश पत्र जारी हुए, ऐसे चेक करें

Wed, 31 Aug 2022 03:41 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AIMA MAT Admit Card: उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें।
विज्ञापन
AIMA MAT Admit Card - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AIMA MAT Admit Card: अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (AIMA) ने मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट/MAT 2022 पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे डाउनलोड करने का लिंक अब ऑनलाइन पोर्टल पर मौजूद है। जो भी उम्मीदवार मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को अखिल भारतीय प्रबंधन संघ की आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसे डाउनलोड करने का आसान सा तरीका आइए जानते हैं इस खबर में...

विज्ञापन

AIMA MAT Admit Card: इस तारीख को होगी परीक्षा
अखिल भारतीय प्रबंधन संघ द्वारा MAT 2022 पेपर बेस्ड टेस्ट (PBT) का आयोजन रविवार 04 सितंबर, 2022 को किया जाना निर्धारित किया गया  है। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।  

AIMA MAT Admit Card: इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा की तारीख, समय, केंद्र और इससे जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवार प्रवेश पत्र लेकर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। बिना इसके उम्मीदवारो को केंद्र पर प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दौरान सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें। 
विज्ञापन

AIMA MAT Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित परीक्षा के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें