MP NEET PG Counselling Round 2: चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (DME), मध्य प्रदेश ने एमपी नीट पीजी 2023 की काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए शेड्यूल की घोषणा कर दी है। बता दें कि राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET PG 2023) की रैंक के पर ही उम्मीदवारों को स्नातकोत्तर (पीजी) मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
एमपी नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी हो गया है। एमपी नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए विकल्प भरने की प्रक्रिया 29 अगस्त से आधिकारिक वेबसाइट - dme.mponline.gov.in पर शुरू होगी। शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए रिक्त सीटें भी 29 अगस्त को ही प्रदर्शित की जाएंगी।
च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग उन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगी है जो काउंसलिंग के दूसरे राउंड में भाग लेना चाहते हैं। इसके अलावा यह विकल्प पहले राउंड के प्रवेशित उन उम्मीदवारों के लिए भी खुला होगा, जिन्होंने अपग्रेड का ऑप्शन चुना था।
राउंड 2 के लिए सीट आवंटन परिणाम 6 सितंबर को जारी किया जाएगा। उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश के लिए 7 सितंबर से 11 सितंबर तक आवंटित कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा।
डीएमई, एमपी नीट पीजी 2023 स्कोर के माध्यम से 830 एमडी, एमएस, पीजी डिप्लोमा और 313 एमडीएस की सीटों पर उम्मीदवारों का प्रवेश होगा। सीट आवंटन उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों, सीट की उपलब्धता, आरक्षण नीति सहित अन्य कारकों पर आधारित होगा।
पहले राउंड के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त शाम 6 बजे तक थी। इसके अलावा, जो उम्मीदवार अपग्रेडेशन और रिज़ाइन का विकल्प चुनना चाहते हैं, वे 26 अगस्त तक अपना अनुरोध जमा कर सकेंगे।