MP Board Result 2023 On SMS: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी 25 मई 2023 को एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी करेगा। राज्य के शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इसके साथ ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी छात्र-छात्राओं को उनके आने वाले रिजल्ट को लेकर बधाई दी है।
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइटों के अतिरिक्त मोबाइल पर एसएमएस के जरिए भी मिलेगा। इसके लिए सबसे पहले मैसेज इनबॉक्स में जाएं। वहां MPBSE10 (स्पेस) रोल नंबर डाले और इसे 56263 पर भेज दें। इसके बाद आपको एक संदेश मिलेगा , जिसमें आपका रिजल्ट होगा।
इस साल राज्य में एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 18 लाख उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण कराया है।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट - mpresults.nic.in पर जाएं।
एमपीबीएसई एचएससी कक्षा 10 या एचएसएससी कक्षा 12 परीक्षा परिणाम 2023 के लिंक पर क्लिक करें
अपना एप्लिकेशन नंबर और रोल नंबर डालें।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का परिणाम 2023 की मार्कशीट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
रिजल्ट डाउनलोड करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।