फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : सरकारी कॉलेज में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Wed, 18 Aug 2021 03:40 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेज में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त, 2021 से शुरू हुई थी। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट - rsk.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
स्टूडेंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में बैचलर ऑफ एजुकेशन यानी बीएड पाठ्यक्रमों में दाखिलों के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। मध्यप्रदेश के सरकारी कॉलेज में बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त, 2021 से शुरू हुई थी। इच्छुक और योग्य छात्र आधिकारिक वेबसाइट - rsk.mponline.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : राहत : बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बढ़ाई एआईबीई आवेदन की तिथि, परीक्षा 24 अक्तूबर को होगी

उल्लेखनीय है कि इस साल से निजी छात्र भी सरकारी संस्थानों के बीएड पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकेंगे, राज्य स्कूल शिक्षा विभाग ने आवेदन विवरणिका में बताया कि उम्मीदवारों को प्रवेश पोर्टल पर कक्षा 10वीं, 12वीं और स्नातक के परिणाम से संबंधित दस्तावेज अपलोड करने होंगे। उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल पते का उपयोग करने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : इलाहाबाद हाई कोर्ट में क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, परीक्षा भी नहीं होगी 
विज्ञापन


विभाग ने कहा है कि बीएड प्रवेश से संबंधित सभी संचार फोन नंबर और ई-मेल पते के माध्यम से किए जाएंगे। सात सरकारी कॉलेजों और शिक्षा में उन्नत अध्ययन के दो संस्थानों में बीएड प्रवेश लिया जाएगा। जिनकी सूची निम्नानुसार है - 

ये हैं कॉलेज और इंस्टीट्यूट

  1. इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन एजुकेशन (IASE), जबलपुर।
  2. इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्टडी इन एजुकेशन (IASE), भोपाल।
  3. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रीवा।
  4. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, देवास।
  5. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, छतरपुर।
  6. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, खंडवा।
  7. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ग्वालियर।
  8. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जबलपुर।
  9. गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, उज्जैन।


मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में ट्वीट कर जानकारी दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें