फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने बढ़ाई एआईबीई आवेदन की तिथि, परीक्षा 24 अक्तूबर को होगी

Wed, 18 Aug 2021 02:35 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

 बीसीआई की ओर से एआईबीई-16 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2021 से शुरू की गई थी। अधिसूचना के अनुसार, एआईबीई परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 04 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई-16) के लिए पंजीकरण की तिथि आगे बढ़ाकर 15 सितंबर, 2021 तक कर दी है। बीसीआई की ओर से एआईबीई-16 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2021 से शुरू की गई थी।

विज्ञापन

इससे पहले बीसीआई ने आवेदन की अंतिम तिथि 20 अगस्त तक बढ़ा दी थी। इच्छुक उम्मीदवार बार काउंसिल ऑफ इंडिया की अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई-16) के लिए आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: उपलब्धि : आईआईटी मद्रास ने पार किया हजार पेटेंट का आंकड़ा, पांच साल में दोगुनी हुई संख्या
विज्ञापन


ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर, 2021 है और ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 सितंबर, 2021 है। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एआईबीई परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 04 अक्तूबर को जारी किए जाएंगे और परीक्षा 24 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक अधिसूचना में लिखा है कि बार काउंसिल के पास अपरिहार्य परिस्थितियों में उक्त परीक्षा तिथि को बढ़ाने का अधिकार सुरक्षित है। उस स्थिति में, शुल्क की वापसी / समायोजन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: दाखिले 2021: इग्नू ने जुलाई सत्र के लिए एडमिशन और री-रजिस्ट्रेशन की तिथि आगे बढ़ाई

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) ने एक प्रेस नोट में कहा कि विभिन्न बार काउंसिल, अधिवक्ताओं और यहां तक कि कई छात्रों से प्राप्त अनुरोध पर आवेदन सीमा में पुन: विस्तार दिया गया है, कई विद्यार्थियों की अंतिम वर्ष की एलएलबी परीक्षाएं कोविड - 19 महामारी और लॉकडाउन की स्थिति के कारण देरी से हुई थीं। ऐसे में आवेदन तिथि निकल जाने से वे इसमें आवेदन से वंचित रह सकते थे। इसलिए आवेदन की तिथि पुन: आगे बढ़ा दी गई है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें