फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी बोर्ड: 12वीं बोर्ड परीक्षाएं रद्द? आज हो सकता है फैसला, शिक्षा मंत्री ने बुलाई अहम बैठक

Wed, 02 Jun 2021 12:53 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा बारहवीं बोर्ड परीक्षा के संबंध में आज बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण की बढ़ते दर और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया था। वहीं अब कयास लगाए जा रहे हैं कि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बारहवीं बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया जा सकता है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। जिसकी वजह से छात्र असमंजस में हैं। 

विज्ञापन

आज होगी बैठक, आज सकता है बड़ा फैसला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने 12वीं बोर्ड परीक्षा से संबंध में अंतिम फैसला लेने के लिए बुधवार को बैठक बुलाई है। बता दें मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा 12वीं की परीक्षाएं 1 मई से आयोजित की जानी थी। लेकिन कोरोना संक्रमण की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था।  

ऐसे तैयार होगा कक्षा दसवीं बोर्ड का परिणाम
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा पहले ही शैक्षणिक सत्र 2020-21 की 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं रद्द की जा चुकी हैं। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों का परिणाम अर्धवार्षिक परीक्षा या प्री-बोर्ड परीक्षा, यूनिट टेस्ट और आंतरिक मूल्यांकन के अंकों के आधार पर तैयार किया जाएगा। बता दें कि एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से 19 मई तक आयोजित होनी थी। लेकिन कोरोना महामारी के कारण इन्हें रद्द करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें