MH CET 3-Year LLB: स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल महाराष्ट्र ने एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जो भी छात्र तीन वर्षीय एलएलबी के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट (cetcel.mahacet.org.) पर जाकर अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंको की गणना कर सकते हैं।
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी परीक्षा 12 और 13 मार्च, 2024 को कई स्लॉट में आयोजित की गई थी। अनंतिम उत्तर कुंजी 01 अप्रैल को जारी की गई थी। एमएचटी सीईटी 3-वर्षीय कानून परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। राज्य सीईटी सेल महाराष्ट्र एमएच सीईटी एलएलबी काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में आयोजित करेगा।
जिन छात्रों ने एमएच सीईटी लॉ परीक्षा में शून्य से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वे काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया के लिए पंजीकरण कर सकेंगे। उम्मीदवारों को योग्यता सह वरीयता के आधार पर लॉ कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।