उन्होंने कहा कि चूंकि राज्य के अधिकांश कॉलेज नॉर्थ ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी से संबद्ध हैं, ऐसे मैं आपके कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि कृपया मेघालय राज्य को सीयूईटी से छूट प्रदान करें। संगमा ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) के द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश और फेलोशिप के लिए एक समान प्रवेश परीक्षा (CUET) आयोजित करने के लिए आभार भी जताया है।
संगमा ने कहा कि पिछले साल भी हमने शिक्षा मंत्रालय से अनुरोध किया था कि कृपया मेघालय को सीयूईटी के दायरे से छूट देने के लिए पत्र 25 अप्रैल, 2022 के माध्यम से, जिसके लिए आप ने दिनांक 11 मई 2022, को आपके पत्र के माध्यम से सहमति व्यक्त की थी ।
मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं, जिसके लिए सरकार को जल्द ही मेघालय के राज्यपाल की मंजूरी मिल जाएगी। मेघालय के मुख्यमंत्री ने नौ मार्च को मेघालय में नवनिर्वाचित सरकार की पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की थी।