CSIR UGC NET: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2022 और जून 2023 सत्र के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) UGC NET की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है।
CSIR UGC NET Registration Begins: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने दिसंबर 2022 और जून 2023 सत्र के लिए वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) UGC NET की पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार जो संयुक्त सीएसआईआर यूजीसी नेट 2023 परीक्षा में बैठने के इच्छुक हैं, उन्हें अपना आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जमा करना होगा।
विज्ञापन
आवेदक सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए 10 अप्रैल, 2023 तक पंजीकरण कर सकेंगे। सीएसआईआर नेट 2023 अधिसूचना के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा की तारीख छह, सात और आठ जून है। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में होगी।
एनटीए वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्नों (एमसीक्यू) पर आधारित परीक्षा का आयोजन करेगा। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म एनटीए की वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर जमा किया जा सकता है। एक उम्मीदवार द्वारा केवल एक आवेदन जमा किया जाना है।
विज्ञापन
CSIR UGC NET 2023 आवेदन शुल्क
NTA ने संयुक्त CSIR NET दिसंबर 2022 और जून 2023 सत्रों में उपस्थित होने के लिए श्रेणी-वार आवेदन शुल्क निम्नानुसार लागू होगा -
सामान्य : 1,100 रुपये
सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी (एनसीएल) : 550 रुपये
एससी/एसटी : 275 रुपये
थर्ड जेंडर : 275 रुपये
पीडब्ल्यूडी : कोई शुल्क लागू नहीं
CSIR UGC NET 2023 के लिए पंजीकरण कैसे करें?
आवेदक सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र 2023 भरने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in 2023 पर जाएं।
यूनिक ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन फॉर्म जमा करने के लिए पंजीकरण करें।
सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र भरें और सिस्टम द्वारा उत्पन्न आवेदन संख्या को नोट कर लें।