फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MCC NEET UG: एमबीबीएस, बीडीएस और एनआरआई के लिए राउंड 1 फाइनल सीट मैट्रिक्स की सीट जारी, 20 को बंद होगा पंजीकरण

Sun, 18 Aug 2024 10:37 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MCC NEET UG Counselling 2024: MBBS, BDS, BSc नर्सिंग और अन्य UG मेडिकल कोर्स के लिए NEET UG 2024 काउंसलिंग के लिए अंतिम सीट मैट्रिक्स की घोषणा कर दी है। काउंसलिंग पंजीकरण दो दिनों में बंद हो जाएगा।
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2024 - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MCC NEET UG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने MBBS, BDS, BSc नर्सिंग और अन्य UG मेडिकल कोर्स के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG 2024) काउंसलिंग के लिए अंतिम सीट मैट्रिक्स की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही, MCC ने 1,037 उम्मीदवारों की सूची भी प्रकाशित की है, जिन्हें दस्तावेजों की जांच के बाद भारतीय से NRI श्रेणी में परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन


नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग 16 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त को समाप्त होने वाली थी। जिन मेडिकल उम्मीदवारों के पास वैध नीट यूजी स्कोर 2024 है, उन्हें वरीयता क्रम में पाठ्यक्रमों और कॉलेजों के विकल्पों की सूची जमा करनी होगी।  उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि MCC NEET UG काउंसलिंग पंजीकरण दो दिनों में बंद हो जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने अपनी श्रेणी भारतीय से एनआरआई में बदलवाई है, उन्हें एनआरआई सीट आवंटित होने की स्थिति में रिपोर्टिंग के समय मूल दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे, अन्यथा उनका प्रवेश रद्द हो सकता है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में बताया  कि भारत में कुल 1,12,112 एमबीबीएस सीटें हैं और देश भर में 731 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए गए हैं। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 की तारीखों के अनुसार, रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, लॉकिंग, शुल्क भुगतान की सुविधाएं 20 अगस्त को समाप्त हो जाएंगी। नीट यूजी राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 2024 23 अगस्त को घोषित किए जाएंगे। छात्रों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने के लिए 24 से 29 अगस्त के बीच का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एमबीबीएस सीटें
यहां राउंड 1 NEET UG काउंसलिंग 2024 के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालयों में MBBS सीटों की कुल संख्या दी गई है।
केंद्रीय विश्वविद्यालय कोटा सीटों की संख्या
अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर सशस्त्र बल कार्मिकों के बच्चों/विधवाओं के लिए कोटा 4
अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान और डॉ. आरएमएल अस्पताल, नई दिल्ली आईपी यूनिवर्सिटी कोटा 81
चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू, वाराणसी खुला सीट कोटा 100
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, एएमयू. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) कोटा. 73
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, एएमयू. अनिवासी भारतीय (एएमयू) कोटा 5
जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, एएमयू. खुला सीट कोटा 72
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय कोटा 179
लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर सशस्त्र बल कार्मिकों के बच्चों/विधवाओं के लिए कोटा 10
मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय कोटा 197
मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज, नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर सशस्त्र बल कार्मिकों के बच्चों/विधवाओं के लिए कोटा 10
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली दिल्ली विश्वविद्यालय कोटा 138
यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज, नई दिल्ली दिल्ली एनसीआर सशस्त्र बल कार्मिकों के बच्चों/विधवाओं के लिए कोटा 7
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली, वीएमएमसी दिल्ली एनसीआर सशस्त्र बल कार्मिकों के बच्चों/विधवाओं के लिए कोटा 8
वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल नई दिल्ली, वीएमएमसी आईपी यूनिवर्सिटी कोटा 131
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें