MCC NEET UG 2024 Counselling: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) के पहले चरण के सीट आवंटन का परिणाम जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित हुए है, वे आवंटित कॉलेज में जाकर रिपोर्ट करें।
MCC NEET UG 2024 Counseling: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट 2024 के जारी सीट आवंटन को कंफर्म करने का आज आखिरी मौका है। उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in से नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने का अंतिम समय 29 अगस्त है।
विज्ञापन
बता दें कि नीट यूजी 2024 काउंसलिंग का प्रोविजनल रिजल्ट 24 और 23 अगस्त को घोषित किया गया था। MCC AIQ काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को राउंड-1 पात्रता मानदंड के अनुसार एमबीबीएस और बीडीएस सीटें आवंटित की गई हैं। लगभग 43 उम्मीदवारों को नीट यूजी 2024 काउंसलिंग से वंचित कर दिया गया है। नीट 2024 काउंसलिंग राउंड-1, राउंड-2 और राउंड-3 सेशन में आयोजित की जाएगी। काउंसलिंग का राउंड-2 5 सितंबर से शुरू होगा।
MCC NEET UG 2024 Counseling: राउंड 1 की रिपोर्टिंग शुरू
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को अंतिम परिणाम के साथ आवंटित संस्थान में NEET 2024 राउंड 1 काउंसलिंग सत्र के लिए उपस्थित होना होगा। आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करने की अंतिम तिथि 29 अगस्त है। उम्मीदवारों को सत्यापन और प्रवेश की पुष्टि के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे।
विज्ञापन
MCC NEET UG 2024 Counseling: के लिए आवश्यक दस्तावेज
NEET UG 2024 काउंसलिंग के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग करते समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
नीट एडमिट कार्ड
NEET स्कोरकार्ड या रैंक लेटर
कक्षा 10 का प्रमाण पत्र और अंकतालिका
कक्षा 12 का प्रमाण पत्र और अंकतालिका
आठ पासपोर्ट आकार के फोटो
अनंतिम आवंटन पत्र
जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
दिव्यांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
पहचान प्रमाण (आधार, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
NEET UG 2024 सीट आवंटन: परिणाम कैसे जांचें?
नीट यूजी 2024 सीट आवंटन परिणाम की जांच करने की प्रक्रिया इस प्रकार है।
एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in खोलें।
उपलब्ध लिंक 'NEET काउंसलिंग सीट आवंटन परिणाम' पर क्लिक करें।
परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
पीडीएफ में अपना रोल नंबर या ऑल इंडिया रैंक (AIR) ढूंढें।
सीट आवंटन आदेश डाउनलोड करें।
आगे की प्रवेश प्रक्रिया के लिए प्रतिलिपि अपने पास रखें।