MBSE HSLC Result एसएमएस से ऐसे करें चेक
मिजोरम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परिणामों में आइजोल जिले में सबसे ज्यादा पास प्रतिशत 82.38 फीसदी रहा है। परिणामों में पास प्रतिशत, ग्रेड, विषयवार अंक, समग्र अंक और अन्य व्यक्तिगत विवरण जैसी जानकारी शामिल होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट mbse.edu.in पर जाएं। छात्र एसएमएस के जरिये भी परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें एसएमएस में MBSE10 रोल नंबर> (जैसे- MBSE10 2131422) लिखकर 5676750 पर भेजना होगा।
एमबीएसई, एचएसएलसी परीक्षा में इन्होंने किया टॉप
मिजोरम कक्षा 10वीं परीक्षा में 484 अंकों के साथ सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल, आइजोल के दिनसावमकिमी और सेंट पॉल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, आइजोल के लालरामदीना राल्ते ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। वहीं, सेंट पॉल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, आइजोल के आर लालरेमंघेटी ने 481 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया है जबकि इसी स्कूल के मोहम्मद आतिफ नजीर ने 480 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया है।