मेडिकल करिअर काउंसलर और नीट एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि इसमें एम्स संस्थानों की 516 एमबीबीएस की सीटें भी शामिल है तथा डीम्ड क्षेत्र के मेडिकल कॉलेजों की एमबीबीएस 2431 सीटें, जिसमें एनआरआई कोटे की अतिरिक्त 784 एमबीबीएस सीटें तथा बीडीएस की 1091 सीटें भी शामिल हैं।
दिल्ली यूनिवर्सिटी की आंतरिक कोटा क्लियर वैकेंसी सीट के अंतर्गत 23 एमबीबीएस तथा 21 डेंटल सीट्स, इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी छह एमबीबीएस की तथा 44 डेंटल सीट्स भी इसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।
मिश्रा के अनुसार, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में एमबीबीएस की 14 तथा 56 डेंटल सीट्स, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की 24 एमबीबीएस तथा 13 डेंटल सीट उपलब्ध हैं। जिप्मेर पुडुचेरी में 50 एमबीबीएस सीट उपलब्ध है, जिसमें ऑल इंडिया कोटे की 40 तथा स्थानीय आंतरिक 10 एमबीबीएस सीट भी शामिल हैं।इसी प्रकार ESIC मेडिकल कॉलेज की 72 एमबीबीएस सीट तथा 20 बीडीएस सीट जो की ESIC कार्ड होल्डर्स के बच्चों के लिए आरक्षित है वे भी इसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी।
वहीं, बीएससी नर्सिंग ऑनर्स की 497 सीट भी इसी काउंसलिंग के माध्यम से भरी जाएंगी। इसके साथ ही वर्चुअल वैकेंसी की सीट मैट्रिक्स भी जारी की गई है जिसमें फर्स्ट राउंड के जॉइन कर चुके कैंडिडेट्स, जिन्होंने सेकंड राउंड में अपग्रेड करने की इच्छा जाहिर की है, वे सीट भी च्वॉइस फिलिंग के दौरान कैंडिडेट को दिखाई देंगी।