डिटेल एनालिसिस के लिए यूनिक इंडेक्स
इस वर्ष केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) 2020-21 में छह राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश ने लेवल-2 (L2) की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग प्राप्त की है, जो स्कूली शिक्षा प्रणाली के साक्ष्य-आधारित व्यापक विश्लेषण के लिए एक अद्वितीय सूचकांक है। हालांकि, कोई भी राज्य अब तक एल1 के उच्चतम स्तर को हासिल नहीं कर पाया है। सात राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों को लेवल-2 (L2) मिला है। इनमें आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, चंडीगढ़, राजस्थान और गुजरात शामिल हैं।
लद्दाख ने स्कोर में 299 अंकों का सुधार किया
इनमें से भी गुजरात, राजस्थान और आंध्र प्रदेश लेवल-2 (L2) की सूची में नए हैं। वहीं, तीन साल पहले नवगठित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख ने 2020-21 में लेवल-8 से लेवल-4 तक परफोर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में उल्लेखनीय सुधार किया है। इसने 2019-20 की तुलना में 2020-21 में अपने स्कोर में 299 अंकों का सुधार किया है, जिसके परिणामस्वरूप एक वर्ष में अब तक का सबसे अधिक सुधार हुआ है।