फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS 2019: शीर्ष 10 मेरिट होल्डर में से 9 अभ्यर्थियों की उम्र 30 साल से कम

Sat, 20 Feb 2021 03:39 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
UPPSC PCS 2019 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

UPPSC PCS 2019: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के पीसीएस 2019 परीक्षा में 30 साल से कम उम्र के अभ्यर्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस परीक्षा में सफल होने वाले कई अभ्यर्थियों की उम्र 30 साल से कम है। शीर्ष 10 मेरिट होल्डर अभ्यर्थियों में से 9 ऐसे हैं, जिनकी उम्र अभी 30 साल भी पूरी नहीं हुई है। यूपीपीएससी पीसीएस 2019 परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले तीन अभ्यर्थियों की उम्र 25 साल है। गौरतलब है कि UPPSC PCS 2019 परीक्षा का फाइनल रिजल्ट इसी बुधवार को जारी हुआ है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बिहार: बिना परीक्षा के ही पास होंगे पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के छात्र


शीर्ष 10 में से सफल होने वाले 3 अभ्यर्थियों की उम्र 25 साल
यूपीपीएससी पीसीएस 2019 (UPPSC PCS 2019) परीक्षा में सफल होने वाले शीर्ष 10 अभ्यर्थियों में से तीन अभ्यर्थियों की उम्र 25 साल है। मथुरा के रहने वाले टॉपर विशाल सारस्वत की उम्र 25 साल है। उनके पिता मथुरा स्थित कंकाली मंदिर में पुजारी और मां गृहणी हैं। उन्होंने हाईस्कूल की परीक्षा महाराष्ट्र और बारहवीं की परीक्षा एटा से पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-JKBOSE 12th Result 2020: जम्मू डिविजन के लिए 12वीं का रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक

जौनपुर के रहने वाले कुवंर सचिन सिंह की उम्र भी 25 साल है। उन्होंने UPPSC PCS 2019 परीक्षा में सातवीं रैंक हासिल की है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जेवियर्स स्कूल बदलापुर और दसवीं लखनऊ से हुई है। उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीपीएससी पीसीएस 2019 परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी तरह, नौवीं रैंक लाने वाले सिद्धार्थ पाठक भी उम्र भी 25 साल है। वह वाराणसी के रहने वाले हैं। इस परीक्षा में सफल होने वाले दिल्ली के विकल्प की उम्र 26 साल है। इस परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले कुनाल गौरव की उम्र 28 साल है। वह बिहार के रहने वाले हैं।
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें