फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2021: मूल्यांकन मानदंड रिलीज, 3 जुलाई के बाद आएगा रिजल्ट

Thu, 10 Jun 2021 10:43 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एसएससी परिणाम 2021 के लिए सारणीकरण समय और मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
student at school - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने एसएससी परिणाम 2021 के लिए सारणीकरण समय और मूल्यांकन मानदंड जारी कर दिए हैं। इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि स्कूलों को 20 जून तक बोर्ड के मानदंड के अनुसार आंतरिक अंक जमा करने होंगे। दसवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE)  3 जुलाई से अंतिम गणना प्रक्रिया शुरू करेगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-क्यूएस रैंकिंग: शीर्ष 200 में 3 भारतीय संस्थान; आईआईएससी टॉप रिसर्च यूनिवर्सिटी, पीएम ने दी बधाई

सरकार ने मूल्यांकन मानदंड पर शिक्षक को प्रशिक्षित करने के लिए यूट्यूब वीडियो भी बनाया है। इसके अलावा, आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर अंकों के अपडेशन और सारणीकरण के लिए एक प्रारूप भी उपलब्ध कराया गया है। स्कूलों को 20 जून से 30 जून के बीच ऑनलाइन अंक जमा करने और अपलोड करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राज्यपाल आनंदीबेन ने दिए निर्देश, सभी राज्य विश्वविद्यालय खाली पदों को जल्द भरें


दसवीं कक्षा के छात्रों का मूल्यांकन उनके नौवीं कक्षा और दसवीं के आंतरिक अंकों के आधार पर किया जाएगा। नौवीं कक्षा के अंकों की वेटेज 50 फीसदी और दसवीं कक्षा के अंकों के वेटेज 50 फीसदी होगी। आधिकारिक अधिसूचना में अंकों की गणना कैसे की जाएगी इसकी विस्तृत प्रक्रिया दी गई है। इसके साथ ही स्कूलों को परिणाम प्रक्रिया पर काम करने के लिए एक समिति बनाने के लिए कहा गया है। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि अंतिम सबमिशन के लिए जोड़े गए अंक सटीक हों। इसके साथ ही बोर्ड को डेटा जमा करने से पहले अंतिम सबमिशन का सत्यापन की जिम्मेदारी भी समिति की ही होगी। बोर्ड की तरफ से रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया 3 जुलाई से शुरू होगी और 15 जुलाई तक रिजल्ट जारी हो सकता है। हालांकि, अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी होने की तारीख जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें