फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Board News Update: महाराष्ट्र के स्कूलों में गर्मी छुट्टियों का एलान, बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लेकर भी अपडेट

Tue, 12 Apr 2022 05:18 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Board News Update: महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी जल्द ही जारी होने वाले हैं। खबरों के मुताबिक परिणाम मई-जून 2022 तक जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Board News Update - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के स्कूलों में गर्मी की छुट्टियों का एलान हो गया है। अब राज्य के स्कूलों में 2 मई, 2022 से गर्मी की छुट्टियां होंगी। महाराष्ट्र स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने इसे लेकर एक सर्कुलर जारी किया है। इसके अनुसार कक्षा एक से नवीं और ग्यारहवीं तक की कक्षाएं 12 जून तक बंद रहेंगी। वहीं, 13 जून से विद्यार्थियों का नया सत्र शुरू होगा। इसके साथ ही सभी स्कूलों को इन कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम भी 30 अप्रैल तक घोषित करने के निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन


जल्द जारी होंगे 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम
महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा के परिणाम भी जल्द ही जारी होने वाले हैं। खबरों के मुताबिक परिणाम मई-जून 2022 तक जारी किए जा सकते हैं। हालांकि, बोर्ड की ओर से अब तक परीक्षा परिणाम को लेकर कोई भी अपडेट नहीं जारी किया गया है। छात्र किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बना कर रखें। महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से हाल ही में दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं का सफलता पूर्वक आयोजन कराया गया था। बीते साल कोरोना महामारी के कारण ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित नहीं कराई जा सकी थी। हालांकि, इस साल महामारी के कमजोर होने पर परीक्षाओं का ऑफलाइन आयोजन हो पाया। 

परिणाम जारी होने के बाद कैसे चेक कर सकेंगे?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।  

  • सबसे पहले छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर दसवीं या बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें