विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
पांचवीं कक्षा की स्कॉलरशिप के लिए 3,88,335 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है जबकि 2,44,143 विद्यार्थियों ने आठवीं कक्षा की स्कॉलरशिप के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस साल यह परीक्षा देरी से हो रही है। इस साल को छोड़कर हर साल इस परीक्षा का आयोजन फरवरी महीने में हो जाता है। पहले यह परीक्षा 25 अप्रैल को होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।