महाराष्ट्र में पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक की परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। पहली से लेकर आठवीं तक के छात्रों को अब बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। सूबे की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किए एक वीडियो संदेश में कहा कि पहली से लेकर 8 वीं कक्षा तक के छात्रों की परीक्षा रद्द करके उन्हें बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में पदोन्नत किया जाएगा। यह निर्णय कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए लिया गया है।