Maharashtra Board : कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी और राष्ट्रव्यापी बंद के कारण महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी, एसएससी रिजल्ट 2020 में देरी होने की संभावना है। जो छात्र कक्षा 10वीं या 12वीं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उन्हें परिणाम का इंतजार करना होगा।
कई स्कूलों, शिक्षा बोर्ड और संस्थानों ने 14 अप्रैल, 2020 तक परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने भी माध्यमिक स्कूल प्रमाणपत्र (SSC) के अंतिम पेपर को स्थगित कर दिया है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने शिक्षकों को घर पर ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करने का निर्देश
दिया है।
लॉकडाउन की अवधि समाप्त होने के बाद बोर्ड आगे निर्णय करेगा। बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से 18 मार्च, 2020 तक आयोजित की गई थीं। जबकि कक्षा 10वीं बोर्ड की परीक्षाएं 03 मार्च से 23 मार्च 2020 तक आयोजित की गई थीं। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।