महाराष्ट्र की स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए सीईटी के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। जिन भी उम्मीदवारों ने अभी तक परीक्षा प्रवेश पत्र को डाउनलोड नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट cetcel.mahacet.org पर जाकर एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। गौरतलब है कि एमबीए सीईटी की परीक्षा 9 से 11 मार्च को होगी।
परीक्षा में बैठने से पहले उम्मीदवार रखे इन बातों का ध्यान
महाराष्ट्र की स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने एमबीए सीईटी के लिए प्रवेश पत्र आधिकारित वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। साथ ही परीक्षा से जुड़े कई दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। परीक्षा हॉल में उम्मीदवारों को कैलकुलेटर, किताबें, नोटबुक या लिखित नोट्स, सेल फोन(कैमरा सुविधा के साथ या बिना) और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए जारी दिशा-निर्देश में कहा गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को बॉल पॉइंट पेन का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान रफ कार्य के लिए एक अन्य शीट परीक्षार्थियों को दी जाएगी।
जानें एमबीए सीईटी का परीक्षा पैटर्न
एमबीए सीईटी प्रश्न पत्र तीन खंड विभाजित होंगे- तार्किक, मात्रात्मक योग्यता और मौखिक क्षमता में विभाजित किया गया है। प्रश्न पत्र में सभी भाग से 200 प्रश्न होंगे और प्रत्येक सही अंक पर छात्रों को एक अंक दिया जाएगा। गौरतलब है कि 9 से 11 मार्च को होने वाली एमबीए सीईटी की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।