फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MHT-CET 2021: महाराष्ट्र सीईटी प्रवेश-पत्र जारी, यहां देखें यूजी और पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल

Thu, 09 Sep 2021 03:10 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MHT-CET 2021 Admit Card: एमएएच-एम.पी.एड.-सीईटी 2021, एमएएच-बी.ए./बी.एससी, बी.एड.(चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)-सीईटी 2021, एमएएच-एमसीए सीईटी-2021, एमएएच-एम.आर्क-सीईटी-2021 और एमएएच-एम.एचएमसीटी-सीईटी-2021 के आवेदक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से अपना प्रवेश- पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Maha CET 2021: महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च और तकनीकी शिक्षा विभाग, महाराष्ट्र सरकार की ओर से शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए महाराष्ट्र सीईटी (MHT-CET 2021) के लिए आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम जारी करने के बाद अब स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल, महाराष्ट्र ने महा-सीईटी 2021(Maha CET 2021) की विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र सामान्य प्रवेश परीक्षा (Maharashtra Common Entrance Exam) विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री कार्यक्रमों में दाखिलों के लिए 15 सितंबर, 2021 से 10 अक्तूबर, 2021 तक आयोजित की जाएगी। छात्र पूरे परीक्षा कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

एडमिट कार्ड राज्य सीईटी सेल की आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर ऑनलाइन जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने MAH-M.P.Ed.-CET 2021, MAH-B.A./B.Sc. B.Ed.(चार वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम)-CET 2021, MAH-MCA CET-2021, MAH-M.Arch-CET-2021, and MAH-M.HMCT-CET-2021 के लिए सफलता पूर्वक आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट mahacet.org पर जाकर अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


राज्य भर के 226 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट राज्य भर के 226 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। इससे पहले मंगलवार को राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने प्रवेश परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथियों की घोषणा की थी।



मंत्री ने आगे बताया था कि छात्रों को सामान्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए सरकार द्वारा कोविड- 19 से बचाव के दिशा- निर्देशों के तहत स्थानीय यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

ये है परीक्षाओं का शेड्यूल
विज्ञापन

  • निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, विभिन्न बी-टेक और बी-फार्मा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए महाराष्ट्र - सीईटी 2021 परीक्षाएं 20 सितंबर से 10 अक्तूबर तक आयोजित की जाएंगी। 
  • वहीं, MAH – MBA/ MMS CET 2020 मास्टर इन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन और मास्टर इन मैनेजमेंट स्टडीज में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाना है। इनकी परीक्षाएं 16 से 18 सितंबर, 2021 तक आयोजित की जाएंगी। 
  • MAH - MCA - CET 2020 मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। इसकी परीक्षा 15 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
  • MAH - M.Arch - CET 2020 मास्टर ऑफ आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है और MAH - B.HMCT 2020 बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। परीक्षा संयुक्त रूप से 15 सितंबर, 2021 को आयोजित की जाएगी।
  • MAH - M.HMCT 2020 मास्टर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है। यह 15 सितंबर, 2021 को आयोजित होने वाली है। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें