एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की छठी एनआईआरएफ रैंकिंग है। इस साल इंजीनियरिंग कैटेगरी में जहां आईआईटी शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेजों में शामिल हुए हैं, वहीं दो एनआईटी ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है। देश के शीर्ष 10 इंजीनियरिंग कॉलेज हैं: आईआईटी मद्रास, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी कानपुर, आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की, आईआईटी गुवाहाटी, आईआईटी हैदराबाद, एनआईटी तिरुचिरापल्ली और एनआईटी सुरथकल।
वहीं शीर्ष 5 प्रबंधन संस्थानों में आईआईएम अहमदाबाद, आईआईएम बैंगलोर, आईआईएम कलकत्ता, आईआईएम कोझीकोड और आईआईटी दिल्ली हैं। जबकि आईआईएम बैंगलोर और कलकत्ता ने शीर्ष तीन स्थानों में अपनी रैंक बरकरार रखी है, आईआईएम कोझीकोड और आईआईटी दिल्ली ने महत्वपूर्ण छलांग लगाई है। आईआईटी दिल्ली इस साल एनआईआरएफ 2020 में 8वें स्थान से उछलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। इंजीनियरिंग श्रेणी में संस्थान IIT मद्रास के बाद दूसरे स्थान पर है और वहीं अनुसंधान श्रेणी में यह चौथे स्थान पर है। आईआईएम कोझिकोड 2020 में छठे स्थान से बढ़कर एनआईआरएफ 2021 में चौथे स्थान पर आ गया है।
भारतीय विज्ञान संस्थान, आईआईएससी बेंगलुरु को एनआईआरएफ रैंकिंग 2021 में देश के सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थान के रूप में चुना गया है। सर्वश्रेष्ठ शोध संस्थान होने के साथ-साथ IISc देश का दूसरा सर्वश्रेष्ठ संस्थान भी रहा है।
देश के शीर्ष शोध संस्थानों में आईआईटी मद्रास, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली और आईआईटी खड़गपुर ने भी अपनी जगह बनाई है। बता दें कि यह पहली बार है जब एनआईआरएफ रैंकिंग में शोध के लिए एक श्रेणी थी।