राज्य के निजी और सरकारी कॉलेजों में विभिन्न यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 अगस्त से शुरू होगी। अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र में प्रीफ्रेंस के रूप में एक से सात कॉलेज के नाम दर्ज कर सकते हैं।
यदि पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन करने वाला छात्र अपने स्नातक के अंतिम वर्ष / सेमेस्टर के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो उन्हें स्नातक के पहले दो वर्षों में प्राप्त अंकों के औसत या पांचों सेमेस्ट में प्राप्त अंकों के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।