फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ के विद्यार्थी भी बिना परीक्षा के होंगे अगली कक्षा में प्रमोट, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने दिए निर्देश

Wed, 10 Jun 2020 11:19 AM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) समेत तमाम विश्वविद्यालयों में बीएएलएलबी एवं एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन परीक्षा कराने और बाकी छात्र-छात्राओं को पिछले वर्ष की परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बाबत बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय समेत सभी विश्वविद्यालयों एवं लॉ कॉलेजों को पत्र जारी किया है। 

विज्ञापन


कोविड-19 के मद्देनजर बार काउंसिल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तीन वर्षीय एवं पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन परीक्षा कराई जाए और जो विद्यार्थी ऑनलाइन परीक्षा दे पाने में सक्षम नहीं हैं, उनके लिए दूसरा विकल्प रखा जाए। इसके साथ ही इंटरमीडिएट सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को पिछले वर्ष की परीक्षा में प्रदर्शन और मौजूदा सत्र के दौरान आंतरिक मूल्यांकन में मिले अंकों के आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाए।

विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि उन्हें कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए नियमों का पालन करना होगा। सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करनी होगी  और समय-समय पर सभी कमरों एवं परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज करना होगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


इन सावधानियों को ध्यान में रखते हुए सभी विश्वविद्यालयों एवं कॉलेजों के दोबारा खुलने के माह भर के भीतर को बीएएलएलबी और एलएलबी के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन परीक्षा कराने को कहा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें