हर छात्र की चाहत होती है कि उसे देश व दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय में पढ़ने का मौका मिले। खासकर भारत में तो विदेश जाकर पढ़ने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लेकिन विदेश जाने से पहले कई पहलुओं पर रिसर्च करना जरूरी है। ये जानना भी जरूरी है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में किन-किन का नाम है।
हर साल कुछ संस्थाओं द्वारा जारी होने वाली रैंकिंग के आधार पर इन विश्वविद्यालयों को स्थान मिलता है। इनमें से एक है क्यूएस रैंकिंग (Quacquarelli Symonds - QS Ranking)। हर साल यह रैंकिंग जारी होती है। 2021 के लिए भी दुनिया के टॉप विश्वविद्यालयों की सूची जारी की जा चुकी है। बता दें कि 2021 की रैंकिंग छह संकेतकों (indicators) पर आधारित है- शैक्षणिक प्रतिष्ठा, नियोक्ता प्रतिष्ठा, citations per faculty, फैकल्टी/स्टूडेंट रेशियो, इंटरनेशनल फैकल्टी रेशियों और इंटरनेशनल स्टूडेंट रेशियों।
बता दें कि IIT बॉम्बे 172वें स्थान पर है, जबकि IISc 185वें और IIT दिल्ली 193वें स्थान पर है। कुल मिलाकर, 21 भारतीय उच्च शिक्षा संस्थान शीर्ष 1000 में शामिल हैं। बता दें कि शीर्ष 500 में अन्य आईआईटी हैं: मद्रास 275वें नंबर पर, खड़गपुर 314वें नंबर पर, कानपुर 350वें नंबर पर, रुड़की 383वें नंबर पर और गुवाहाटी 470वें नंबर पर है।
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय के रूप में अपने पहले नबंर का स्थान बरकरार रखा है, जबकि शीर्ष तीन संस्थान अमेरिकी बने हुए हैं: MIT के बाद स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (2nd) और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी (3rd) हैं।