गौरतलब है कि महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन दो साल के अंतराल के बाद किया जा रहा है। इस साल परीक्षा के लिए 10 लाख से अधिक आवेदकों के उपस्थित होने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड और सटीक परीक्षा कार्यक्रम अभी जारी नहीं किया गया है। महाराष्ट्र टीईटी 2021 अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, तेलुगु, बंगाली, सिंधी, गुजराती, कन्नड़ और उर्दू सहित विभिन्न भाषाओं में होगी। परीक्षा की अवधि 150 मिनट तय की गई है।
रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी
बता दें कि जुलाई 2021 में, महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने घोषणा की थी कि परीक्षा इस साल शिक्षक पात्रता परीक्षा 15 सितंबर से 31 दिसंबर के बीच होगी। गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा बेहतरीन युवा शिक्षक प्रतिभाओं के लिए रोजगार के अवसरों में वृद्धि करेगी। परीक्षा में बैठने के योग्य होने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक, साथ ही डिप्लोमा इन एजुकेशन (डीईडी) या बैचलर ऑफ एजुकेशन (बीएड) पूरा करना होगा। परीक्षा यह प्रमाणित करने के लिए आयोजित की जाती है कि क्या उम्मीदवार महाराष्ट्र शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में शिक्षण के लिए पात्र हैं।