Kerala SET July 2024: एलबीएस सेंटर फॉर साइंस एंड टेक्नोलॉजी ने केरल एसईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण करने की तारीख में बदलाव किया है। अब उम्मीदवारों के लिए आवेदन विंडो 25 अप्रैल, 2024 तक खुला रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए अपना फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट, lbsedp.lbscentre.in पर जाकर जमा कर सकते हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले, पंजीकरण प्रक्रिया 15 अप्रैल को समाप्त होने वाली थी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 17 अप्रैल घोषित की गई थी। अब उम्मीदवारों को अपने आवेदन जमा करने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार उम्मीदवार 27 अप्रैल, 2024 तक आवेदनों के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं, और अपने केरल एसईटी जुलाई 2024 आवेदनों को 28 अप्रैल की सुबह 11 बजे से 30 अप्रैल की मध्यरात्रि तक जमा कर सकते हैं।
इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन प्रवेश टिकट (प्रवेश पत्र) 17 जुलाई, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा ओर इस परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई, 2024 को किया जाएगा।
केरल एसईटी जुलाई 2024 के लिए दो पेपर , I और II आयोजित किए जाएंगे। पेपर I सभी उम्मीदवारों के लिए सामान्य होगा और इसमें दो भाग (भाग (ए) सामान्य ज्ञान और भाग (बी) शिक्षण में योग्यता शामिल हैं, पेपर II स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर उम्मीदवार की विशेषज्ञता के विषय पर आधारित होगा।