इन ऑडियो बुक का निर्माण केरल इंफ्रास्ट्रक्चर एंड टेक्नोलॉजी फॉर एजुकेशन (KITE) के फर्स्ट बेल पोर्टल www.firstbell.kite.kerala.gov.in द्वारा किया गया है। KITE के सीईओ अनवर सदाठी ने बताया कि इन ऑडियो बुक में सभी विषयों को इतनी सरलता से बताया गया है कि दसवीं कक्षा के सभी विषयों को केवल 10 घंटे में रिवाइज किया जा सकता है। वहीं, कक्षा बारहवीं के लिए प्रति विषय 1.5 घंटे के ऑडियो हैं। ये 21 फरवरी से उपलब्ध होंगे।
फर्स्ट बेल पोर्टल पर सभी रिविजन कक्षाओं को आनंदपूर्वक रूप में सुना जा सकता है। इन्हें आसाना से डाउनलोड कर के एमपी3 फॉर्मेट में डाउनलोड और शेयर भी किया जा सकता है। इन्हें क्यूआर कोड के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
दृष्टिबाधित छात्रों के लिए सरकार का यह कदम काफी कारगर माना जा रहा है। दृष्टिबाधित बच्चे काफी हद तक ऑडियो कक्षाओं का उपयोग कर रहे हैं। यह कक्षाएं पूर्णत: ऑडियो के रूप में हैं इसलिए उनके लिए फायदेमंद हैं। बीते साल भी केरल सरकार ने दृष्टिबाधित और श्रवण बाधित छात्रों की सुविधा के लिए कई उपयोगी कदम उठाए थे। फर्स्ट बेल ने अब तक दस हजार कक्षाओं के प्रसारण को पूरा कर लिया है। इनमें सामान्य माध्यम और अंग्रेजी कक्षाओं के साथ कन्नड़ और तमिल माध्यम वर्ग शामिल हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि फर्स्ट बेल ने अब तक 10,000 से अधिक कक्षाओं का प्रसारण पूरा कर लिया है, जिसमें सामान्य माध्यम और अंग्रेजी कक्षाओं के साथ कन्नड़ और तमिल भाषा की कक्षाएं भी शामिल हैं।