स्थानीय युवकों ने उठाई आवाज
असम राज्य के छात्र जो नीट परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्होंने सबसे पहले राहुल की कहानी के ऊपर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि राहुल का दावा झूठा है। जांच में पाया गया कि राहुल के प्रवेश पत्र में छेड़छाड़ की गई और इसमें हरियाणा के युवक की डिटेल मिली जिसने एम्स में सीट प्राप्त की थी।
परीक्षा में शामिल होने की बात सही
पटाचरकुचि के एक स्थानीय युवक दर्पण उलेमान ने बताया कि राहुल ने नीट परीक्षा दी था। हालांकि, उसे केवल 106 अंक प्राप्त हुए थे। यह अंक सफल होने के लिए काफी नहीं है। हमने मेडिकल साइंस के कुछ छात्रों को साथ लेकर मामले की जांच की। हमने सरकारी वेबसाइट से सूची डाउनलोड की और पाया कि जिस रोल नंबर 2303001114 को राहुल ने अपना बताया था, वह चयनित सूची में है लेकिन हरियाणा के किरणजीत कौर के नाम पर। जिसने अखिल भारतीय 11656 रैंक प्राप्त की है।
खुलासे के बाद परिवार फरार
दर्पण ने आगे बताया कि जब हमें राहुल का प्रवेश पत्र प्राप्त हुआ तो इसमें छेड़छाड़ की गई थी। हमें नहीं पता कि उसने सभी को क्यों गुमराह किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि राहुल और उसका परिवार मामले के खुलासे के बाद से ही फरार है।