फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KEAM 2021: 19 अक्तूबर को आएगी केईएएम प्रवेश परीक्षा के दूसरे राउंड की सीट आवंटन सूची, यहां समझिए पूरी प्रक्रिया

Mon, 18 Oct 2021 07:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KEAM 2021: जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था और काउसंलिंग प्रक्रिया में भाग भी लिया है वे जिन छात्रों ने सीट आवंटन सूची प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई), केरल की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के उच्च शिक्षा संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा केईएएम (KEAM) की काउंसलिंग के तहत राउंड-2 सीट आवंटन की घोषणा मंगलवार, 19 अक्तूबर को होगी। प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई) 19 अक्तूबर को राउंड 2 के लिए केईएएम सीट आवंटन परिणाम सूची आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी की जाएगी।

विज्ञापन


केईएएम (KEAM) प्रवेश परीक्षा केरल के इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, एमबीबीएस, बीडीएस, आयुर्वेद, होमियो, सिद्ध, यूनानी, कृषि, वानिकी, पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन और फार्मेसी आदि श्रेणियों के शिक्षा संस्थानों में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए आयोंजित की जाती है। KEAM 2021 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम रैंक सूची, उम्मीदवारों द्वारा चुने गए विकल्पों और सीट की उपलब्धता के आधार पर किया जाता है। 

यदि सीट आवंटित की जाती है, तो उम्मीदवारों को राउंड 2 के लिए अपने KEAM सीट आवंटन परिणाम 2021 की जांच करने के लिए वैध क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके अपने खाते में लॉग इन करना होगा। सीट आवंटन परिणाम की जांच करने के लिए आवश्यक क्रेडेंशियल्स में आवेदन संख्या और पासवर्ड शामिल हैं। KEAM 2021 आवंटन पत्र में कॉलेज / संस्थान का नाम, पाठ्यक्रम और शुल्क जैसे विवरण शामिल हैं।
विज्ञापन


केईएएम 2021 काउंसलिंग तिथियां

  • राउंड 2: KEAM 2021 सीट आवंटन परिणाम 19 अक्तूबर, 2021
  • सीट की पुष्टि: आवंटित उम्मीदवारों का शुल्क भुगतान 20 से 25 अक्तूबर, 2021 (शाम 4 बजे तक)।

KEAM 2021 सीट आवंटन सूची देखने का तरीका
  • उम्मीदवार KEAM 2021 सीट आवंटन की जांच करने के लिए नीचे दिए गए विस्तृत चरणों से गुजर सकते हैं।
  • आधिकारिक वेबसाइट - cee.kerala.gov.in पर जाएं।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • फिर, वेब पेज पर KEAM 2021 सीट आवंटन परिणाम देखें।
  • एक पीडीएफ फाइल के रूप में आवंटन पत्र डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

केईएएम परामर्श 2021 के लिए आवश्यक दस्तावेज
विज्ञापन

क्र.सं. जरूरी दस्तावेज

1. केईएएम आवंटन पत्र
2. शुल्क भुगतान रसीद
3. केईएएम 2021 एडमिट कार्ड
4. जन्म तिथि का प्रमाण
5. कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
6. स्थानांतरण प्रमाण-पत्र
7. आचरण प्रमाण-पत्र
8. पात्रता प्रमाण-पत्र
9. प्रवासन प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
10. शारीरिक फिटनेस प्रमाण-पत्र


दो पारियों में हुई थी परीक्षा 
जिन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीयन कराया था और काउसंलिंग प्रक्रिया में भाग भी लिया है वे जिन छात्रों ने सीट आवंटन सूची प्रवेश परीक्षा आयुक्त (सीईई), केरल की आधिकारिक वेबसाइट - cee.kerala.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। केईएएम 2021 परीक्षा सुबह और दोपहर की दो पारियों में आयोजित की गई थी। पेपर-1 (भौतिकी और रसायन विज्ञान) के लिए पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुआ था। जबकि दूसरी पारी में पेपर-2 (जीव विज्ञान) के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 05 बजे तक का समय निर्धारित था। कोरोना महामारी के कारण सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें