फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KCET Result 2021 Released: परिणाम ऑनलाइन जारी, पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि लॉगिन होगी आवश्यक

Mon, 20 Sep 2021 06:42 PM IST
सोनिया चौहान एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

KCET Result 2021: कर्नाटक सीईटी उम्मीदवारों का रिजल्ट घोषित किया गया। उम्मीदवार केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
रिजल्ट पर खुशियां मनातीं छात्राएं - फोटो : Amar Ujala Meerut
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक सीईटी परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों के स्कोरकार्ड केईए की आधिकारिक वेबसाइट kea.kar.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम स्कोरकार्ड पर जारी होने के बाद ऑनलाइन देख सकते है। आपको बता दें कि अपना परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने की आवश्यकता होगी। इस साल भी 2 लाख से अधिक छात्रों ने कर्नाटक सीईटी 2021 की परीक्षा देने के लिए अपना पंजीकरण कराया था। 

राज्य के विभिन्न सरकारी कॉलेजों में विभिन्न स्नातक व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए कर्नाटक सीईटी लेते हैं। जीव विज्ञान और गणित के पेपर के लिए परीक्षा 28 अगस्त, 2021, भौतिकी और रसायन विज्ञान का पेपर 29 अगस्त 2021 को आयोजित किया गया था। अंतरिम उत्तर कुंजी 04 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी। उम्मीदवार को अपना परिणाम जांचने के लिए कर्नाटक सीईटी की वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके लिए अभ्यर्थियों को इन दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। काउंसलिंग अक्तूबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।

आपको बता दें कि KCET 2021 का रिजल्ट  से पहले फाइनल आंसर-की जारी की जा सकती है। उच्च शिक्षा मंत्री अश्वथ नारायण ने कहा  की परीक्षाओं के बाद रिकॉर्ड सीमित समय में ही रिजल्ट दिया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने परीक्षा प्राधिकरण के अधिकारियों, कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने छात्रों के हित में दिन-रात काम किया है। 

विज्ञापन


आधिकारिक वेबसाइटों की सूची

 

उम्मीदवार ऐसे देखें अपना रिजल्ट

 

  • केईए की आधिकारिक वेबसाइट karresults.nic.in पर जाएं।

  • 20.09.21 को घोषित 'सीईटी परिणाम' नाम के लिंक पर क्लिक करें।

  • पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन दर्ज करें व आगे बढ़ने के लिए लॉगिन बटन पर क्लिक करें।

  • परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा तब पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें।

  • अपनी जानकारी के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट अपने पास रखें। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें