कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा (केसीईटी 2021)
- फोटो : सोशल मीडिया
कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा या केसीईटी 2021 के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, केसीईटी की वेबसाइट kea.kar.ac.in पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि कर्नाटक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 28 अगस्त और 29 अगस्त 2021 को आयोजित की जाएगी। गौरतलब है कि केसीईटी 2021 परीक्षा एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है जो कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण, केईए द्वारा आयोजित की जाती है। यह विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों जैसे बी.टेक, बी.एससी, बी.फार्म, और अन्य में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
केसीईटी 2021 तिथियां
| कार्यक्रम |
तिथि |
| केसीईटी 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड |
12 अगस्त, 2021 को जारी |
| केसीईटी 2021 परीक्षा की तारीख |
28 अगस्त, 2021 और 29 अगस्त, 2021 |
केसीईटी 2021 एडमिट कार्ड: ऐसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट--kea.kar.ac.in पर जाएं।
- वेबसाइट पर, केसीईटी एडमिट कार्ड वाले लिंक पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो पॉप अप होगी।
- यहां अभ्यर्थियों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद स्क्रीन पर एडमिट कार्ड पॉप अप हो जाएगा।
- अभ्यर्थियों को भविष्य में आने वाले इस्तेमाल के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट लेकर रख सकते हैं।
दो सत्र में होगी परीक्षा
जिन अभ्यर्थियों ने अपनी कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे केसीईटी 2021 परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं। इसके अलावा, केसीईटी 2021 परीक्षा में बैठने के लिए, अभ्यर्थियों का कक्षा बारहवीं में भौतिकी और गणित विषय पढ़ना अनिवार्य है। बता दें कि केईए द्वारा केसीईटी की परीक्षा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।