JMSCCE 2023: 24 दिसंबर को होगी परीक्षा
अधिसूचना के अनुसार, परीक्षा 24 दिसंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। JMSCCE 2023 के माध्यम से झारखंड में नगर निकायों में कुल 901 पद भरे जाएंगे।
JMSCCE 2023: चयन प्रक्रिया
जेएसएससी झारखंड नगर सेवा परीक्षा के तहत चयन केवल मुख्य परीक्षा पर आधारित होगा। योग्य उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा बेहद नजदीक है, लिहाजा सभी उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। परीक्षा के दिन एडमिट कार्ड को अपने साथ जरूर लेकर जाएं।