फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JNVST 2024: कक्षा-6 में एडमिशन के लिए आज बंद हो जाएगा करेक्शन विंडो, फटाफट कर लीजिए आवेदन-पत्र में सुधार

Sat, 02 Sep 2023 04:06 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JNVST 2024 NVS Class 6 Admission: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) आज, 2 सितंबर को सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो बंद करने वाली है। संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से फटाफट सुधार कर लें।
 
विज्ञापन
JNV Class 6 Admission 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JNVST 2024 NVS Class 6 Correction Window: जिन भी उम्मीदवारों ने कक्षा-6 में प्रवेश के लिए नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिए आवेदन किया था और आवेदन करते समय फॉर्म में कुछ गलती हो गई थी, उनके पास सुधार करने का आज आखिरी मौका है। नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) आज, 2 सितंबर को सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन सुधार विंडो बंद कर देगी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ते रहिए ये खबर...

विज्ञापन


सुधार करने के लिए योग्य उम्मीदवार या माता-पिता/अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट - navodaya.gov.in जाकर अपने आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं। बता दें कि जेएनवीएस कक्षा-6 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 31 अगस्त, 2023 को समाप्त हो गई थी। आज करेक्शन विंडो को भी बंद कर दिया जाएगा।

4 नवंबर को होनी है परीक्षा


जवाहर नवोदय चयन परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित होने वाली हैं। पहला चरण 4 नवंबर, 2023 को सुबह 11.30 बजे और दूसरा चरण 20 जनवरी, 2024 को सुबह 11.30 बजे होगा। चयन परीक्षा का परिणाम मार्च/अप्रैल 2024 तक घोषित होने की उम्मीद है। समिति की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि सत्र 2024-25 के लिए पूरी प्रवेश प्रक्रिया 31 दिसंबर 2024 तक बंद कर दी जाएगी।
विज्ञापन

इस तरह करें सुधार

 
  • आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • JNVST Class VI application correction लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने क्रेडेंशियल दर्ज करें और पोर्टल पर लॉग इन करें।
  • आवश्यक बदलाव करें और सबमिट करें।
  • फॉर्म डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट सेव कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें