20 जनवरी को होगी परीक्षा
जेएनवीएसटी कक्षा 6 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपनी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। जेएनवीएसटी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की चयन परीक्षा 20 जनवरी, 2024 को आयोजित होने वाली है।
परीक्षा प्राधिकरण ने जेएनवी कक्षा 6 चरण 1 परीक्षा 4 नवंबर, 2023 को आयोजित की थी। परीक्षार्थियों को सत्यापन उद्देश्य के लिए परीक्षा केंद्र पर वैध पहचान पत्र के साथ एनवीएस प्रवेश पत्र की हार्ड कॉपी के साथ लेकर जानी होगी। अभिभावकों और छात्रों को सुझाव दिया जाता है कि वे एडमिट कार्ड पर उपलब्ध सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांच लें।