IGNOU January Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू जनवरी सत्र 2024 में ओडीएल और दूरस्थ पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इग्नू में एडमिशन के समय पहले सेमेस्टर के कार्यक्रम शुल्क के साथ नॉन रिफंडबल पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि से पहले भुगतान किया गया पूरा कार्यक्रम शुल्क वापस कर दिया जाएगा और प्रवेश की पुष्टि के बाद 15 दिनों के भीतर 500 रुपये की कटौती की जाएगी और प्रवेश की पुष्टि के 16-90 दिनों के भीतर 1000 रुपये की कटौती की जाएगी।
इग्नू में मास्टर, बैचलर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट कार्यक्रम और जागरूकता स्तर के कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इग्नू तीन कार्यक्रमों-बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है। नए उम्मीदवारों को नया आवेदन करना होगा और अपना कार्यक्रम चुनने के बाद सभी आवश्यक विवरण भरना होगा।
सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।
होम पेज पर इग्नू जनवरी एडमिशन 2024 लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां ऑनलाइन और ओडीएल दो लिंक मिलेंगे।
अब लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।