JAC 12th Results 2021: झारखंड अकादमिक काउंसिल (JAC) ने शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। बोर्ड ने विज्ञान, कला और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम का परिणाम एक साथ घोषित किया है। छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jac.nic.in पर रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर देख सकते हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से इस साल बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा को रद्द कर दिया था। छात्रों का बारहवीं का रिजल्ट आंतरिक मूल्यांकन पद्धति के आधार पर जारी किया गया है।