JEECUP Seat Allotment Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 के पहले राउंड का आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार फटाफट जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट - jeecup.admissions.nic.in पर जाकर सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को सीट आवंटित की गई है, उन्हें फ्रीज और फ्लोट में से किसी एक चॉइस को चुनने का विकल्प मिलेगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 23 अगस्त से 26 अगस्त के बीच किया जाएगा। जेईईसीयूपी राउंड 2 च्वाइस फिलिंग और फ्लोट विकल्प के लिए संशोधन कल से शुरू होगा। राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए जेईईसीयूपी काउंसलिंग का आयोजन किया जाता है।
यूपी पॉलिटेक्निक काउंसलिंग 2023 के कुल पांच राउंड होंगे। सत्र 5 सितंबर से शुरू होगा। जो उम्मीदवार आवंटित सीट वापस लेना चाहते हैं, वे 23 अगस्त से 3 सितंबर के बीच ऐसा कर सकेंगे।