नोट करें ये महत्वपूर्ण तिथियां
शेड्यूल के अनुसार, काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए चॉइस फिलिंग प्रक्रिया 14 जुलाई को संपन्न होगी, जिसका सीट आवंटन परिणाम 15 जुलाई, 2024 को जारी किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सीट आवंटित उम्मीदवारों के लिए सीट स्वीकृति सह परामर्श शुल्क के लिए ऑनलाइन शुल्क 16 जुलाई से 19 जुलाई, 2024 तक जमा किया जाएगा।
16 जुलाई से शुरू होगा दस्तावेज सत्यापन
जिला सहायता केंद्रों पर राउंड 1 के लिए दस्तावेज सत्यापन 16 जुलाई से 19 जुलाई, 2024 तक शाम 5 बजे तक किया जाएगा और सरकारी सहायता प्राप्त/पीपीपी पॉलिटेक्निक संस्थानों के लिए राउंड 1 ऑनलाइन शेष शुल्क 16 जुलाई से 20 जुलाई, 2024 तक रात 11:59 बजे तक जमा किया जा सकता है।
राउंड 1 की प्रवेशित सीट वापसी 21 जुलाई 2024 को की जा सकेगी। यहां यह उल्लेखनीय है कि राउंड 1 से राउंड 3 तक के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
दूसरा राउंड
राउंड 2 के लिए च्वाइस फिलिंग 22 जुलाई से 24 जुलाई, 2024 तक आयोजित की जाएगी और सीट आवंटन परिणाम 25 जुलाई, 2024 को घोषित किया जाएगा। सीट स्वीकृति सह परामर्श शुल्क के लिए सीट स्वीकृति ऑनलाइन शुल्क 26 जुलाई से 30 जुलाई, 2024 तक जमा किया जाएगा।
जिला सहायता केंद्रों पर दूसरे चरण का दस्तावेज सत्यापन 26 जुलाई से 30 जुलाई 2024 तक शाम 5 बजे तक होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी के लिए जेईईसीयूपी की आधिकारिक वेबसाइट देखें।